20 मार्च को होगी शाहपुर लीग की त्रैमासिक बैठक, पूर्व सैनिकों से भाग लेने की अपील

14 मार्च: शाहपुर यूनिट के चेयरमैन कर्नल जय सिंह (वीएसएम) की अध्यक्षता में लीग कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि लीग की त्रैमासिक बैठक 20 मार्च को सुबह 10:30 बजे लीग कार्यालय में होगी।

कर्नल जय सिंह ने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवा माता-बहनों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन, ईसीएचएस (स्वास्थ्य योजना) या कैंटीन से जुड़ी कोई समस्या या सुझाव हो तो वह बैठक में साझा करें, ताकि समाधान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि शाहपुर के लघु सचिवालय के पास शहीद स्मारक का निर्माण हो रहा है। इसमें सहयोग करने के इच्छुक पूर्व सैनिक लीग के माध्यम से योगदान दे सकते हैं।

इस मौके पर कर्नल एस.एस. राणा, मेजर पी.सी. डोगरा, सचिव रतन चंद, प्रेस सचिव सुरेंद्र पटियाल, कैप्टन जनमेज सिंह, कैप्टन लोकेश नाग, कैप्टन भगवान दास सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *