2 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, शांतिवन मंदिर में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

27 मार्च, बीबीएन, कविता शांति गौतम : श्री सिद्ध पीठ श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, शांतिवन खिजराबाद में 2 अप्रैल (गुरुवार) को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री कमल गिरी जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 1 अप्रैल (बुधवार) को श्री रामायण पाठ से होगी। इसके बाद 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे रामायण पाठ का विधिवत समापन किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा।

मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *