HRTC की रियायती यात्रा के लिए ‘हिम बस कार्ड’ अनिवार्य, 31 मार्च 2026 तक करें पंजीकरण

23 फरवरी: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने रियायती और निःशुल्क यात्रा का लाभ लेने वाले यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ को अनिवार्य कर दिया है। पात्र लाभार्थियों को 31 मार्च 2026 तक पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि दी गई है।
निगम के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से बिना वैध ‘हिम बस कार्ड’ के किसी भी प्रकार की छूट या मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे यात्रियों को सामान्य किराया देना होगा।
पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन और पेपरलेस बनाया गया है। इच्छुक लाभार्थी HRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन कर सकते हैं।

निगम ने यात्रियों से अपील की है कि अंतिम समय की असुविधा से बचने के लिए समय रहते पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *