15.4 ग्राम चिट्टे के साथ चम्बा के दो युवक गिरफ्तार, एनएच पर नाकाबंदी में SIU की बड़ी कार्रवाई

2 फरवरी : चम्बा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेहली गांव के समीप 15.4 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान दीक्षित शर्मा पुत्र दिवेश शर्मा, निवासी मोहल्ला सुराड़ा, तहसील व जिला चम्बा तथा शिवम बढ़ोतरा पुत्र स्वर्गीय योगराज, निवासी मोहल्ला द्रोबी, जिला चम्बा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात SIU टीम द्वारा चेहली के समीप नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान बनीखेत से चम्बा की ओर आ रहे एक निजी वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में सवार दोनों युवक घबरा गए और पुलिस के सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पुलिस द्वारा वाहन की गहन तलाशी लेने पर सीट के नीचे से एक प्लास्टिक की पुड़िया बरामद हुई, जिसमें 15.4 ग्राम चिट्टा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस जांच जारी है और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *