15 दिन में नशे के 17 मामले दर्ज, 24 गिरफ्तार

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

28 अक्टूबर : नशे के खिलाफ पुलिस ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। 15 दिन की ही बात करें तो पुलिस ने नशे के 17 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें चार मामले चिट्टे के हैं। पुलिस ने इसमें 29.141 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसी तरह 11 मामले चरस के हैं। इसमें पांच किलो 863 ग्राम चरस पकड़ी गई है। ब्राउन शुगर का भी एक मामला सामने आया है। इसी तरह 40 नशीली गोलियां भी बरामद की गई हैं। यह सभी मामले सिथैटिक ड्रग्स के हैं। इसके अलावा अवैध शराब के मामलों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिथैटिक ड्रग्स को अन्य राज्यों से सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस ने जो मामले पकड़े हैं उनमें कई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में सफर करके घर आ रहे थे, तो कुछ अपने निजी वाहनों में सवार थे। पुलिस ने इनमें से कई मामलों को गुप्त सूचनाओं के आधार पर पकड़ा है। नशे को छिपाने के नए तरीके ईजात कर रहे शातिर, पुलिस भी हैरान शातिर नशे की सामग्री को अन्य राज्यों से लाने के लिए नई-नई तकनीक ईजात कर रहे हैं। पुलिस ने एक मामला ऐसा पकड़ा है जिसमें आरोपित ने अपनी गाड़ी के पेट्रोल टैंक के अंदर एक पाइप फिट की हुई थी। इसके अंदर चिट्टा छिपाया हुआ था। एक अन्य मामले में गाड़ी के स्टीरियो को खोल कर अंदर चिट्टा छिपाया हुआ था। स्टीरियो को दोबारा वैसे ही फिट कर दिया गया था, ताकि किसी को कोई शक न हो। ठियोग उपमंडल की एक पंचायत में एक महिला वार्ड सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। यह नशे का कारोबार करती थी। पुलिस ने इस महिला की वार्ड सदस्यता रद करने के लिए उपायुक्त शिमला को पत्र भी लिखा है। नशे के खिलाफ पुलिस ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। 15 दिन में 24 गिरफ्तारियां हुई हैं। नशे का कारोबार करने वाले जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *