146 ग्राम चरस के साथ शाहपुर का युवक गिरफ्तार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कांगड़ा। कांगड़ा जिला में नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अपना अभियान निरंतर चलाए हुए है। इसी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान जमानबाद पुल के पास एक युवक को चरस के साथ पकड़ा है।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि कांगड़ा पुलिस रोजाना की तरह गश्त कर थी। पुलिस ने इस दाैरान जमानबाद पुल के पास एक गाड़ी को जांच के लिए रोका।

 

गाड़ी में एक युवक सवार था, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गया और हड़बड़ाट में उसने एक पार्सल नीचे फैंक दिया। पुलिस ने जब उस फैंके गए पार्सल की जांच की तो उसमें से 146 ग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी ने बताया कि शाहपुर निवासी 28 वर्षीय युवक संजीव कुमार मनाली के एक निजी होटल में कार्यरत है। उस दौरान वह मनाली से ही आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *