131वीं बार राजेन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी की साइकिल पर की यात्रा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

मनीष  कोहली, शाहपुर 

26 जून। भटिंडा निवासी राजेन्द्र गुप्ता  देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा साइकिल पर पिछले 32 सालों  से कर रहे हैं ।131 वीं  बार
माता वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा  करने के बाद शनिवार को शाहपुर पहुंचे राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अब तक साइकिल पर रिकॉर्ड दर्ज कराते हुए पांच लाख 80 हजार किलोमीटर की यात्रा की है , इन यात्राओं के दौरान अब तक 68  साईकलों का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया  कि उन पर बाबा अमरनाथ  व  माता वैष्णो देवी की अपार कृपा है जिसके कारण स्वस्थ और फिट रहते  हैं।

16 बार अमरनाथ की यात्रा कर चुके राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि अब वह हिमाचल  प्रदेश के कांगड़ा, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी ,नैना देवी, चामुंडा देवी की यात्राओं के बाद   वापसी पर भटिंडा पहुंचेगे।उन्होने कहा कि इससे पहले गुजरात में द्वारकानाथ , माउंट आबू  , पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर, राजस्थान  में मीराबाई मंदिर व् करणी माता मंदिर , गंगोत्री , अमरनाथ , कलकाता कालीमाता मंदिर  व् कामख्या माता मंदिर सहित अन्य सैंकड़ो मंदिरों की भी  यात्रा साइकिल पर  की। यात्रा के दौरान वह आपसी भाई चारे शांति व साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने का संदेश देते  है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *