12वीं कक्षा के कॉमर्स विषय में  शगुन ने प्रदेश भर में हासिल किया तीसरा स्थान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 स्वस्तिक गौतम, बीबीएन

20 जून। आधुनिकता के इस युग में फोन का उपयोग काफी जरूरी हो गया है। यदि इसका सही उपयोग किया जाए तो बच्चे इसमें शिक्षा सम्बंधित काफी जानकारियां अर्जित कर सकते हैं। यह बात कुनिहार की बेटी शगुन सिंह ने विशेष वार्त्तालाप के दोरान कही, जिसने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के कॉमर्स विषय में प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित किया है।

शगुन सिंह ने कहा कि बच्चों को हर समय किताबों में ही नहीं खोए रहना चाहिये। शिक्षा के लिए प्रतिदिन एक समय निर्धारित करना चाहिए। शगुन ने कहा कि अभी जमा दो के पश्चात शिमला में बी काम की शिक्षा पूर्ण करनी है । उसके बाद सिविल सर्वसिस में जाने का उद्देश्य रखा है। कुनिहार की बेटी शगुन सिंह पुत्री जितेंद्र सिंह कुनिहार क्षेत्र के स्यावां से सम्बन्ध रखती है। जिसने बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल से ही जमा दो की परीक्षाएं दी है। शनिवार को जैसे ही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दस जमा दो के परिणाम निकले उसमें कुनिहार की बेटी शगुन सिंह ने प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस कारण क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई व घर मे भी बधाइयों का तांता लग गया।

विद्यालय प्रवंधन द्वारा छात्रा शगुन का फूलों से स्वागत किया गया व मिठाई खिलाकर आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य बी एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार पुरषोत्तम ने कहा कि हमारे विद्यालय के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्रा शगुन सिंह सम्पूर्ण प्रदेश में तीसरा स्थान अर्जित किया है। विद्यालय के दस जमा दो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिषत रहा है।

मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने बताया कि इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *