10.58 ग्राम चिट्टे के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

2 मार्च: धर्मशाला पुलिस ने 10.58 ग्राम चिट्टे की बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिकेत (23) निवासी सराह, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार इससे पहले तरनतारन (पंजाब) निवासी ललित कुमार उर्फ टिंकू को 10.58 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री के आधार पर पुलिस को सुराग मिला कि बरामद नशा धर्मशाला में अनिकेत को सप्लाई किया जाना था।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि विशेष टीम का गठन कर छापामारी की गई, जिसके बाद आरोपी को धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी शाहपुर और धर्मशाला थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *