होली-न्याग्राम मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

भरमौर। होली-न्याग्राम मार्ग पर कुलेठघार के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इसके अलावा एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी होली पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मैडीकल कॉलेज चम्बा रैफर किया गया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पिकअप कबाड़ से लदी हुई थी और होली की तरफ जा रहा थी। जैसे ही कुलेठ घार पंहुची तो अचानक गाड़ी बंद हो गई। चालक ने ब्रेक लगाई तो गाड़ी खिसक कर लगभग पचास मीटर नीचे लुढ़क गई।

हादसे में चालक विवेक कुमार (25) पुत्र लेहरू राम निवासी गांव जगत डाकघर रूहनुकोठी व गौरव (22) पुत्र मदन निवासी गांव एवं तहसील सिकर, जिला जोधपुर राजस्थान बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें अवस्था में अस्पताल होली पहुंचाया गया। यहां से चम्बा रैफर किया गया। जहां देर रात विवेक कुमार ने दम तोड़ दिया।

 

मृतक की शादी होली क्षेत्र में ही दो वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे दो वर्ष का एक बच्चा छोड़ गए हैं। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *