होमगार्ड को पांच लाख लाइफ इंश्योरेंस, यूटी प्रशासन का जवानों के लिए नायाब तोहफा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

14 जनवरी। चंडीगढ़ पुलिस में होमगार्ड जवानों के लिए तोहफा दिसा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने अन्य कर्मचारियों की तरह ही सभी होमगार्ड वालंटियर्स का भी पांच लाख तक का इंश्योरेंस कवर देने का फैसला लिया है। इस संबंध में यूटी प्रशासन के होम गार्ड डिपार्टमेंट की ओर से निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी अनुसार चंडीगढ़, होमगार्ड डिपार्टमेंट में इस समय 1352 जवान कार्यरत हैं। इनमें करीब 250 महिला वालंटियर्स भी शामिल हैं। विभाग में 11 स्थायी कर्मचारी और अधिकारी भी कार्यरत हैं। यूटी प्रशासन के निर्देश पर अब सभी को इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा।

चंडीगढ़ में तैनात होमगार्ड जवान चंडीगढ़ पुलिस के साथ विभिन्न थानों, चौकी और ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं। अन्य पुलिस कर्मचारियों की तरह इन होमगार्ड जवानों को भी कई बार ड्यूटी के दौरान गंभीर चोट लग जाती हैं या कई बार हादसा होने पर जान भी चली जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी होमगार्ड को इंश्योरेंस देने का फैसला लिया है। यूटी के प्रत्येक होमगार्ड जवान का पांच लाख तक का जीवन बीमा होगा। इसमें शरीर का कोई भी अंग खराब होने, आंखों की रोशनी खो जाने या पूर्ण रूप से दिव्यांग होने जैसे मामलों में इंश्योरेंस का पूरा लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ होम गार्ड विभाग की ओर से ही सभी कर्मचारियों की इंश्योरेंस का प्रीमियम भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *