होटल के कमरे में महिला ने की आत्महत्या

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल 

7 नवम्बर : बिहार के हाजीपुर में एक होटल के कमरे में एक महिला की लाश फंदे से लटकी मिली| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है|

पुलिस ने बताया कि दरभंगा की रहने वाली मृतक महिला पेशे से टीचर थी| कमरे में मिले पेपर से महिला की पहचान फातिमा के तौर पर हुई है| महिला तीसरे चरण के चुनावी ड्यूटी में बीएलओ के तौर पर तैनात थी|

महिला के पति उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारी हैं| महिला अपना इलाज कराने के लिए दरभंगा से पटना जा रही थी| इस बीच वह हाजीपुर के एक होटल में रुकी थी| शुक्रवार को उसने सुसाइड कर लिया| पुलिस ने घरेलू विवाद की वजह से महिला के आत्महत्या की आशंका जताई है|

जांच में पहुंचे सदर थाना के पुलिस अधिकारी धर्मजीत महतो में बताया कि तीसरे चरण के मतदान में मृतक महिला की ड्यूटी बीएलओ की तौर पर लगी थी| लगता है घर से कुछ झगड़ा हुआ होगा| इसलिए उसने सुसाइड कर लिया| महिला के पति यूपी में पुलिस विभाग में हैं. बच्चे दिल्ली में रहते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *