हृदय गति रुकने से सेना के नायक सिद्धांत राणा का निधन, 6 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

11 अप्रैल: मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर निवासी भारतीय सेना के नायक सिद्धांत राणा (34) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी के दौरान अहमदनगर में वीरवार सुबह यह घटना हुई।

शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और “सिद्धांत राणा अमर रहें” के नारों के साथ अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार त्रिवेणी श्मशानघाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने उन्हें शस्त्र झुकाकर सलामी दी।

इस भावुक क्षण में उनके 6 वर्षीय बेटे अरमान ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।

स्वर्गीय सिद्धांत राणा अपने परिवार के इकलौते सहारे थे और अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता को छोड़ गए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *