हिमाचल से पंजाब के लिए दिन में भी चलती रहेंगी HRTC बसें

Spread the love

आवाज़-ए-हिमाचल

2 दिसंबर : एचआरटीसी की बसें पहले की तरह ही दिन के समय में पंजाब के लिए चलती रहेंगी। इस समय अमृतसर के लिए निगम की बसें नहीं जा रही हैं, हालांकि अब पठानकोट, होशियारपुर, लुधियाना आदि शहरों के लिए नियमित बसें चल रही हैं। पंजाब में निगम की रात्रि बसें नहीं चल रही हैं। इसे कोरीडोर रूट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण वहां रात्रि कफ्र्यू लागू होने का कोई असर नहीं होगा। उधर, दिल्ली के लिए एचआरटीसी की बसें कब दौड़ेंगी, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है |

फिलहाल दिल्ली के लिए बसें कई दिन से बंद हैं। इसे बहाल करने पर अभी विचार नहीं हुआ है। जैसे ही किसानों के आंदोलन से हालात सामान्य होंगे, वैसे ही इन बस सेवाओं को बहाल किया जाएगा। अभी ये बसें चंडीगढ़ तक चलाई जा रही हैं।

उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल के अनुसार उन्होंने पंजाब सरकार के अधिकारियों से भी बातचीत की है। वहां अभी तक रात्रि कर्फ्यू की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। लेकिन अगर जारी होगी भी तो भी हिमाचल की बस सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *