5 साल की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म
आवाज़ ए हिमाचल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहले मामले में बालूगंज थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित की बच्ची की मां ने बताया कि उसका देवर रात को उसके घर आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद बच्ची ने खुद चाचा की करतूत के बारे में अपनी मां को बताया। फिलहाल, आरोपी मौके से फरार हो गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरा मामला जिला शिमला के ठियोग थाना क्षेत्र से है। यहां नेपाली मूल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि सोनू नाम के एक शख्स ने घर में घुसकर उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 एबी और पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।