हिमाचल: शिकार पर जंगल गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। राजधानी शिमला में शिकार पर गए व्यक्ति की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। यह शख्स अपने कुछ साथियों के साथ ठैला के जंगल में शिकार करने गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसके अन्य साथियों से पूछताछ की जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते शुक्रवार देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए थैला आए। इन में केवल राम पुत्र कांशीराम निवासी गांव अन्नु पोस्ट ऑफिस कथोग तहसील ठियोग शामिल था।

राकेश का कहना है कि उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। जब उसने जा कर देखा तो एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी, ऐसे में उससे अचानक खुद से ही गोली चल गई। इस संबंध में पुलिस ने ढली थाना में मामला दर्ज कर लिया है। मौत का प्राथमिक कारण खुद से गोली चलना माना जा रहा है। इसके बावजूद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *