हिमाचल विस चुनाव: बर्फ में 28 किलोमीटर पैदल सफर तय कर बूथ तक पहुंची पोलिंग पार्टियां

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

चबा। जिला चंबा में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मौसम खलनायक बना है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में गत दिनों हुए भारी हिमपात के बीच प्रशासन के लिए मतदान आयोजित करवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि प्रशासन ने पूर्व में ही इस स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए थे।

पांगी घाटी के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र चस्क भटोरी में एक फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। मौसम के बिगड़ेे मिजाज के बीच कड़ी मशक्कत के बाद पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों तक पहुंची हैं। पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्र पहुंचकर इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। पांगी घाटी में कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से अधिकतर मतदान केंद्रों में गत दिनों बर्फबारी हुई है। इसी बीच करीब 28 किलोमीटर पैदल सफर तय करके चुनावी डयूटी पर पहुंचे एक कर्मचारी का विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *