हिमाचल: विधानसभा का घेराव कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला, 14 मार्च।  हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। हिमाचल युवा कांग्रेस की प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित रैली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य में जयराम सरकार की विदाई तय है। बेरोजगार सरकार का तख्ता पलट करेंगे। भर्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। महंगाई आसमान छू रही है। 80 हजार करोड़ का कर्जा लिया है। हिमाचल में चार साल से लड़ाई लड़ी है।

सोनिया, राहुल के साथ है। रोजगार, पुरानी पेंशन कांग्रेस सत्ता में आकर देगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा युवा कांग्रेस टीम ने तानाशाही सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से मोर्चा खोला है। तीन साल से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकारों की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध कर रहे हैं। हिमाचल में भाजपा के सत्ता पर रहते हुए चार उप चुनावों में हराया है। सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस ने करारी मात दी है।

ज़ो चुनाव अन्य राज्यों में लड़े गए हैं, वह जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर लड़े गए हैं। प्रदेश में विकास ठप है और शराब माफिया सक्रिय है। कांग्रेस युवा ताकत के साथ सत्ता में आएगी। युवा साथियों को विधानसभा चुनाव में पूरा सम्मान मिलेगा। हिमाचल में कांग्रेस मजबूत है और यह लड़ाई कांग्रेस को सत्ता पर लाने तक जारी रखेंगे।

कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया गया, इससे साबित है कि जयराम सरकार चार साल विफल रही है और कांग्रेस सत्ता में आ रही है।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और युकां के प्रदेश प्रभारी अमर प्रीत लाली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित युकां के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *