हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में जीते 3 विधायक 22 जुलाई को लेंगे शपथ

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमला, 19 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे विधायक के तौर पर शपथ लेंगे। विधानसभा सचिवालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। यह शपथ समारोह सदन के अंदर आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधायक भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से पराजित किया है। इसके अलावा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को 8,990 मतों से तथा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के डा. पुष्पिंदर वर्मा को 1,571 मतों से पराजित किया है।

MBM NEWS NETWORK

 

Home»शिमला»हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में जीते 3 विधायक 22 जुलाई को लेंगे शपथ

शिमला

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में जीते 3 विधायक 22 जुलाई को लेंगे शपथ

MBM NewsBy MBM NEWSJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read

Demo

शिमला, 19 जुलाई : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित तीन विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे विधायक के तौर पर शपथ लेंगे। विधानसभा सचिवालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। यह शपथ समारोह सदन के अंदर आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधायक भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से पराजित किया है। इसके अलावा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को 8,990 मतों से तथा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के डा. पुष्पिंदर वर्मा को 1,571 मतों से पराजित किया है।

इससे पहले 6 नवनिर्वाचित विधायकों सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, राकेश कालिया, अनुराधा राणा, कैप्टन रणजीत सिंह राणा और विवेक शर्मा ने बीते माह 12 जून को शपथ ली थी। पिछले उपचुनाव में कांग्रेस 4 और भाजपा 2 सीटों पर विजयी रही थी। इस तरह कुल मिलाकर 9 उपचुनावों में कांग्रेस ने 6 और भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं, वहीं भाजपा विधायकों की संख्या 28 है।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के विधायकों की तादाद इतनी ही थी, जबकि भाजपा के 25 विधायक जीतकर सदन में पहुंचे थे। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक भी निर्वाचित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *