हिमाचल में 31 मार्च 2026 तक बढ़ी हिम बस कार्ड पंजीकरण की अंतिम तिथि

आवाज ए हिमाचल

22 फरवरी।हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की बसों में सस्ती दरों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ बनवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। परिवहन निगम ने हिम बस कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी है, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक समय रहते आवेदन कर सकें।
जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से केवल वही नागरिक एचआरटीसी बसों में निःशुल्क या रियायती यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिनके पास वैध हिम बस कार्ड पास होगा। निर्धारित तिथि के बाद बिना वैध पास के किसी भी प्रकार की निःशुल्क अथवा रियायती यात्रा सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
पात्र लाभार्थी हिम बस कार्ड के लिए आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को https://buspassonline.hrtchp.com� वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। विभाग की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है, ताकि लोग आसानी से आवेदन कर सकें।
परिवहन निगम ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निगम का उद्देश्य रियायती यात्रा सुविधा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से लागू करना

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *