हिमाचल में रिवाज छोड़ आम आदमी पार्टी को मौका दीजिए: केजरीवाल 

Spread the love

 बोले- राजनीति करने नहीं, भ्रष्टाचार को मिटाने आया हूं, ‘आप’ ने  कुल्‍लू में निकली तिरंगा यात्रा

आवाज़ ए हिमाचल 

कुल्लू, 25 जून। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुल्‍लू में तिरंगा यात्रा के साथ कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। करीब दो बजे अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। रथ में केजरीवाल, भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी मौजूद रहे।

 

केजरीवाल ने कहा हमें राजनीति करने नहीं आती। अन्ना आंदोलन से हमारा सफर शुरू हुआ था। भ्रष्टाचार समाप्त करने की कसम खाई थी। पंजाब में एक मंत्री को जेल में डाल दिखा दिया, गलत काम करने वाले को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। हिमाचल में कोई स्कूल कालेज बना नहीं और पैसा भाजपा कांग्रेस नेताओं की जेब में गया। देश से भ्रष्टाचार को मिटाना आम आदमी पार्टी का मकसद है। केजरीवाल ने कहा कि एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस के रिवाज को छोड़कर अब आम आदमी पार्टी को मौका दीजिए।

घर जाने अपने बच्चों का चेहरा देख कर सोचना कौन उनका भविष्य बना सकता है। अगर भाजपा व कांग्रेस बना सकती हैं तो वोट उन्हें दे देना, मगर ऐसा संभव नहीं है। बच्चों का भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी बना सकती है। 15 अगस्त से पंजाब में मोहल्‍ला क्लीनिक शुरू होगी।

भाजपा व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : भगवंत मान 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा हम शक्ति प्रदर्शन व वोट की राजनीति करने नहीं आए हैं। हम आपके बच्चों के भविष्य की बात करने आए हैं। दुनिया चांद पर पहुंच गई। 75 साल में तरक्की के बजाय हम पिछड़ते गए। पंजाब में 100 दिन में भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया। केजरीवाल की सोच आम घरों के बेटे बेटियों को आगे ले जाना है। भाजपा व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। भाजपा लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है। भगवंत मान ने कहा हिमाचल प्रदेश में भी झाड़ू चलेगा।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *