हिमाचल में मानसून के चलते 632 करोड़ रुपए का हुआ नुक्सान

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल

02 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में मानसून के कारण 632 करोड़ रुपए का नुक्सान हो चुका है। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। लोक निर्माण विभाग को बारिश से 431 करोड़ का नुकसान हुआ है जबकि बारिश ने जल शक्ति विभाग को 183 करोड़ की चपत लगी है। प्रदेश में बारिश खूब कहर मचा रही है।

हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान 213 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। 21 लोगों की मौत लैंड स्लाइडिंग में हुई है। नौ लोगों ने बादल फटने में अपनी जान गवाई है। 19 लोगों की डूबने से मौत हुई है। दो की जलने से, सात की सांप के काटने से, चार बिजली करंट और 27 की गिरने की वजह से जान चली गई।

प्रदेश  में मानसून सीजन के दौरान 440 गोवंश की भी मौत हो चुकी है। प्रदेश में बारिश जगह-जगह भू-स्खलन होने के चलते 42 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। इसके अलावा 60 कच्चे मकान भी तहस-नहस हुए हैं। राज्य में 64 पक्के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही 478 कच्चें मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *