10 अप्रैल: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल पीजी सीटों की संख्या बढ़ाकर 314 कर दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रति सीट 1.5 करोड़ रुपये के हिसाब से प्रदेश को 471 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए केंद्र सरकार के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र का जिक्र नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी तथा मेडिकल शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई।