आवाज़ ए हिमाचल
शिमला। हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में “ऑपरेशन लोटस’ कभी सफल नहीं होगा। प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार पांच साल चलेगी। यह बात उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान के जवाब में कही, जिसमें जयराम ने कहा कि हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन तो नहीं हुआ, मगर सरकार परिवर्तन जरूर हो सकती है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के कारण हिमाचल की स्थिति आज ठीक नहीं है। ऐसे में राजनीति सही नहीं है। BJP को जनता ने विपक्ष के लिए जनादेश दिया है। आपदा के वक्त में लोभ-लालच और राजनीतिक हवस छोड़ें।