हिमाचल: महिला ने निगला जहर, आईजीएमसी में तोड़ा दम

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल   

शिमला, 25 जून। शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के तकलेच क्षेत्र के देवठी में नेपाल की महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बेहोशी की हालत में महिला को आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। महिला ने आईजीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी केे अनुसार महिला की पहचान कविता बहादुर के रूप में हुई है। महिला लंबे समय से तकलेच के देवठी में परिवार सहित रहती थी। महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला, इस बारे पुलिस छानबीन कर रही है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *