हिमाचल में दिग्गज दरकिनार, HPU के कुलपति डॉ. सिकंदर होंगे भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला, 19 मार्च। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। हाईकमान ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए राज्यसभा के लिए डॉक्टर सिकंदर कुमार के नाम पर मुहर लगाई है। सिकंदर कुमार हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। उन्होंने अगस्त 2018 को कुलपति का कार्यभार संभाला था।

मूल रूप से जिला हमीरपुर के नादौन के रहने वाले डॉक्टर सिकंदर भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। वह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवारों के नामों के बाद हिमाचल के उन भाजपा दिग्गजों की उम्मीदों को झटका लगा है, जो राज्यसभा में जाने के लिए राज्य से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक जबरदस्त लॉबिंग में जुटे हुए थे।

राज्यसभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव इस बार 31 मार्च को होगा। इस बार राज्यसभा की 13 सीटों के लिए चुनाव होना है। इन 13 सीटों में से 5 राज्यसभा सांसद पंजाब से, 3 केरल से, दो असम से होंगे। इसके अलावा हिमाचल, त्रिपुरा और नगालैंड से एक-एक सांसद का चुनाव होगा। भाजपा ने भाजपा ने 4 राज्यों में अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *