हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे, विभिन्न विभागों में 350 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

09 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में 350 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी दी गई। वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 311 पद भरने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग में अनुबंध आधार पर कृषि विकास अधिकारियों के 25 पद भरने का फैसला लिया।

कैबिनेट बैठक में क्लास थ्री के रिक्त पदों के विरुद्ध पांच प्रतिशत कोटे की छूट के साथ क्लास थ्री और क्लास फोर के उपलब्ध रिक्त पदों के विरुद्ध मृतक कर्मचारियों के पात्र अनुकंपा के आधार पर रोजगार देने के लिए अनुमति प्रदान की। यह रोजगार, शिमला, किन्नौर, सोलन और कांगड़ा के डीसी कार्यालयों में और बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा डिवीजन कार्यालय में मिलेगा।

कैबिनेट बैठक में नवगठित नगर पंचायतों के सुचारू कामकाज के लिए भी कई अहम फैसले लिए। नवगठित नगर पंचायतों शाहपुर, चिड़गांव, नेरवा, निरमंड, आनी, कंडाघाट और अंब के लिए विभिन्न श्रेणियों के पांच-पांच पद भरने की स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट बैठक में कांगड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और विभिन्न श्रेणियों के 13 नए पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की।प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल में सूखे की स्थिति पर बराबर निगरानी रखने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गठित कमेटी प्रदेश में सूखे पर बराबर पैनी नजर रखेगी ताकि समस्या से तत्काल निपटा जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *