हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने निलंबित किये 24 बागी

Spread the love

आवाज़ ए  हिमाचल 

30 मार्च। हिमाचल में भाजपा ने नगर निगम चुनाव से पहले 24 बागियों को पार्टी से निलंबित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला, मंडी, और पालमपुर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से निलंबित कर इन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया।


धर्मशाला नगर निगम से वार्ड 1 से सुजाता अग्रवाल, वार्ड 2 से निशा नैहरिया, वार्ड 3 से दिनेश कपूर, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, वार्ड 5 से आशा बलौरिया, वार्ड 6 से विजय कॉल, वार्ड 9 से भगवान सिंह, वार्ड 10 से चंपा देवी, वार्ड 12 से रजनी देवी, वार्ड 13 से संजीव कुमार, वार्ड 14 से निशा, वार्ड 16 से सर्वचंद गलगोटिया और वार्ड 17 से डिंपल पर कार्रवाई की गई।


मंडी नगर निगम क्षेत्र से वार्ड 3 से पारस वैद्य मंडी कोषाध्यक्ष, वार्ड 6 से बंसी लाल, वार्ड 8 से तोश कुमार पूर्व पार्षद, वार्ड 11 से भुनेश्वरी कपूर, वार्ड 12 से निर्मला शर्मा पूर्व पार्षद और वार्ड 13 से अंजना कुमारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा पर कार्रवाई हुई।पालमपुर नगर निगम क्षेत्र से वार्ड 1 से विजय भट्ट, वार्ड 4 से संजीव सोनी, वार्ड 6 से संजय राठौर और वार्ड 11 से किरण धीमान पर कार्रवाई हुई। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि इन्हें शो कॉज नोटिस दिया है, जिसमें इन्हें 15 दिन में स्पष्टीकरण देना है। जवाब नहीं दे पाने पर उनकी प्राथमिक सदस्यता 6 साल के लिए रद्द कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *