हिमाचल प्रदेश देश भर में कोविड टीकाकरण अभियान में  पहले स्थान पर, प्रदेश में 49.7 फीसदी तक आबादी को लग चुकी वैक्सीन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

26 जून। हिमाचल प्रदेश देश भर में कोविड टीकाकरण अभियान में  पहले स्थान पर है।  पिछले एक सप्ताह में राज्य में रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में अब तक 49.7 फीसदी तक आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। अभी 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग की 55 लाख की आबादी को टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 23 जून तक 27 लाख 44 हजार 942 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल 16 फीसदी आबादी को ही वैक्सीन लगी है। देश के 24 राज्यों में हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *