हिमाचल प्रदेश के 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

10 जुलाई।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक तबादलों के बाद अब पुलिस विभाग में तबादले किए हैं। हिमाचल पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को बदला गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 14 पुलिस अफसरों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। संजीव लखनपाल को कमाडेंट होमगार्ड मंडी, मदन लाल को एसपी पीटीसी डरोह, रमन शर्मा को एएसपी सेकेंड इंडियन रिजर्व बटालियन सकोह, निश्चिंत सिंह नेगी को  कमाडेंट होमगार्ड कुल्लू और सुनील दत्त को एएसपी सीआईडी शिमला लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *