हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में साढ़े तीन करोड़ रुपये का बजट लैप्स

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

20 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में खेल गतिविधियों के लिए स्वीकृत साढ़े तीन करोड़ का बजट लैप्स हो गया है। कोरोना महामारी के कारण सालभर स्कूलों में कोई भी खेल गतिविधि आयोजित नहीं हो पाई। इसके अलावा एनएसएस के कैंप भी आयोजित नहीं हो पाए। खेल गतिविधियों के अलावा खेल मैदान बनाने के साथ खेल उपकरणों की खरीद भी नहीं की गई। कोरोना महामारी के चलते मार्च में ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। पढ़ाई से लेकर अन्य गतिविधियां ऑनलाइन करवाई गईं, लेकिन खेल गतिविधियां नहीं हुईं। इस कारण बजट को खर्च ही नहीं किया जा सका।

संयुक्त निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) हितेश आजाद ने बताया कि खेल गतिविधियों के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट मंजूर किया गया था। स्कूल बंद थे, जिसके कारण बजट खर्च नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब वार्षिक परीक्षाओं का समय है, ऐसे में अब खेल गतिविधियां संभव नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *