हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब सस्ता राशन लेने के लिए दूर के डिपो में जाने से छुटकारा

Spread the love

आवाज़  हिमाचल

02 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब सस्ता राशन लेने के लिए दूर के डिपो में जाने से छुटकारा मिलेगा। उपभोक्ताओं को यह सुविधा घर के नजदीक ही मिलेगी। सरकार शहरी क्षेत्रों में तीन और  ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोमीटर के दायरे में सस्ते राशन के डिपो खोलने जा रही है। पहले पांच व इससे ज्यादा किलोमीटर में डिपो खोले जाते थे।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग पंचायतों व अन्य क्षेत्रों में मांग पर भी सरकार डिपो खोलेगी।  इसके अतिरिक्त प्रदेश में नए केरोसिन (मिट्टी के तेल) के डिपो नहीं खुलेंगे। वर्तमान में जिन डिपुओं में केरोसिन तेल मिल रहा है, उन्हीं डिपो में मिलता रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *