हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो अधिकारियों पर FIR, भ्र्ष्टाचार से जुड़ा एक मामला

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमला। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमे विचाराधीन हैं। एक अधिकारी भ्र्ष्टाचार से जुड़े मामले में नामजद है, लेकिन हैरत की बात यह है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से उस अधिकारी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। हिमाचल विधानसभा के शिमला में चल रहे मानसून सत्र में यह जानकारी सामने आई है।

भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज के सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इस समय दो अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हैं।

पहला मामला क्षेत्रीय कार्यालय कुल्लू के तत्कालीन पर्यावरण अभियंता चंदन कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत पुलिस थाना कुल्लू में दिनांक 9 जुलाई 2017 को दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मामला कल्लू की जिला न्यायालय में विचाराधीन है और इसे लेकर कोई भी विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। चंदन कुमार सिंह वर्तमान में मुख्य कार्यालय शिमला में पर्यावरण अभियंता के पद पर कार्यरत है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *