आवाज़ ए हिमाचल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल, 2023 को लाहौल-स्पिति जि़ला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जि़ला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल जि़ला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जि़ला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जि़ला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जि़ला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जि़ला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जि़ला सोलन में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह जि़ला मण्डी में, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर जि़ला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी जि़ला कुल्लू में जि़ला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ जि़ला शिमला में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ जि़ला सोलन में, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ जि़ला कांगड़ा के धर्मशाला में जि़ला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।