हिमाचल: गैस से फैली आग में झुलसा 56 वर्षीय व्यक्ति, हालत गंभीर

Spread the love

 आवाज़ ए हिमाचल 

मंडी/करसोग। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग उपमंडल में एक आगजनी का मामला सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति आग में झुलस गया है। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, करसोग मुख्यालय के पास न्यारा गांव में गुरुवार सुबह दूनी चंद पुत्र वीर सिंह तहसील थुनाग का रहने वाला व्यक्ति गैस से फैली आग में बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले जाया गया, लेकिन व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी सूचना दुनी चंद के परिवार के सदस्यों को भी दी गई है।

बताया जा रहा है कि दुनी चंद करसोग में केंटीन चलाता है। उक्त व्यक्ति ने गैस एजेंसी के पास ही एक मकान में कमरा किराए पर लिया है। यहां बुधवार रात को कमरे में सोने के बाद दूनी चंद ने सुबह सो कर उठते ही गैस जलाने के लिए माचिस की तिल्ली सुलगाई तो कमरे एक दम से आग फेल गई। इस दौरान दुनी चंद आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में कमरे में लगे खिड़कियों के शीशे भी टूट कर बिखर गए। हादसे की सूचना तुरंत प्रभाव से थाना करसोग को दी गई। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गैस लिक होने की वजह से कमरे में फैली आग में दुनी चंद नाम का व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *