हिमाचल के CBSE स्कूलों में पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबें, शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव

20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों को पहली से आठवीं कक्षा तक की किताबें नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने पुस्तकें भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सत्र से पहली से नौवीं कक्षा तक सीबीएसई सिलेबस लागू किया जाएगा। फिलहाल 10वीं और 12वीं कक्षाओं में सत्र 2026-27 तक एचपी बोर्ड के अनुसार ही पढ़ाई और परीक्षाएं होंगी। सत्र 2027-28 से इन कक्षाओं में भी सीबीएसई सिलेबस लागू होगा।

राज्य में अब तक 145 स्कूलों को सीबीएसई संबद्धता दी जा चुकी है।

सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती एचपी बोर्ड के माध्यम से की जा रही है। परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले शिक्षकों को 10 स्कूलों का विकल्प देना अनिवार्य था, लेकिन यह शर्त अब हटा दी गई है।

राज्य चयन आयोग के माध्यम से 800 शिक्षकों (400 अंग्रेजी और 400 गणित) की भर्ती की जा रही है। इनकी नियुक्ति पांच वर्ष के लिए होगी।

सीबीएसई नियमों के अनुसार एक कक्षा में अधिकतम 40 विद्यार्थी होंगे। इससे अधिक संख्या होने पर अतिरिक्त सेक्शन बनाया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *