हिमाचल के युवाओं के लिए मौका: फ्री AI कोर्स के साथ हर महीने 2000 रुपये वजीफा

21 मार्च: हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए कौशल विकास का सुनहरा अवसर सामने आया है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और दिव्यांग सशक्तिकरण निदेशालय शिमला, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत नाइलिट (NIELIT) के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण कोर्स शुरू कर रहा है।

इस योजना के अंतर्गत नादौन के पास टिल्लू स्थित माइक्रो इन्फोटेक एजुकेशन सोसाइटी में अप्रैल से दो शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी और ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एवं पब्लिशिंग शामिल हैं। दोनों कोर्स की अवधि 3-3 महीने होगी और इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा के अनुसार, प्रशिक्षणार्थियों को हर महीने 2000 रुपये का वजीफा भी दिया जाएगा। AI कोर्स के लिए स्नातक होना आवश्यक है और इसमें रोजाना 2 घंटे की कक्षाएं होंगी, जबकि दूसरे कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है और इसमें प्रतिदिन 4 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी।

आवेदक हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हो। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया शैक्षणिक अंकों के आधार पर होगी, जिसमें बीपीएल उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *