हिमाचल : केलांग में पारा -5.6 डिग्री तक गिरा

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल 
4 नवम्बर : हिमाचल प्रदेश में दो दिन बर्फबारी के बाद अब मौसम में ठंडक बढ़ी है| मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंडक में इजाफा हुआ है और लोग गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं|
वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है| लाहौल घाटी में न्यूनतम पारा माइनस 5.5 डिग्री तक लुढ़क गया| यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिरा है| वहीं, शिमला में पारे में गिरावट दर्ज हुई है|
रोहतांग और लाहौल में बर्फबारी के बाद धूप खिलने से बर्फ पिघलने लगी है| लेकिन, पिघलने के बाद सड़कों पर बहने वाला पानी अब जमने लगा है| इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ी है और हादसों का खतरा बढ़ा है|
लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद अब यहां सैलानी उमड़ रहे हैं| ऐसे में स्थानीय लोग और कारोबारी काफी खुश हैं| इनका कहना है कि बर्फबारी के बाद घाटी में पर्यटकों का आना-जाना भी आरम्भ हो गया है|
मनाली प्रशासन ने भी सर्दियों के मौसम में घाटी में होने वाली बर्फबारी से निपटने के लिए अपने इंतजाम किए हैं| मनाली एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि सर्दियों का दौर शुरू हो गया है| मनाली प्रशासन ने मौसम से निपटने के लिए अपनी सभी इंतजाम पूरे कर दिए हैं|
सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा है| रमन घरसंगी ने बताया कि बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले वाहनों को अभी गुलाबा चेकपोस्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं है|
जब मौसम और सड़क साफ होगी, उसके बाद ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी| हिमाचल में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है| शिमला में पारा 10 डिग्री, मनाली में 2.3 डिग्री, कुफरी 8.5, कल्पा 1.1, केलांग में -5.6, मंडी में 10 डिग्री और ऊना और डलहौजी में 10 डिग्री के करीब तापमान रिकॉर्ड हुआ है| सूबे में सबसे अधिक तापमान 30.7 डिग्री ऊना में रिकॉर्ड हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *