हिमाचल की पहली महिला सीमा ने बस ड्राइवर ने इंटरस्‍टेट रूट पर दौड़ाई बस

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

31 मार्च। हिमाचल की महिला सीमा के हाथों में गजब का हुनर है। उसने इंटरस्टेट रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चलानी आरंभ कर दी है। पहाड़ की पहली ऐसी महिला है, जिसने शिमला- चंडीगढ़ रूट पर बस चलाकर महिला सशक्‍तीकरण की नई मिसाल कायम की है। पहाड़ की बेटी की इस हिम्मत की चारों ओर सराहना हो रही है। आम तौर पर पुरुषों को ही बस चलाते हुए देखा होगा, लेकिन बुधवार को पहली बार ऐसा हुआ जब सोलन के अर्की की 31 वर्षीय सीमा ने अपने शौक को जुनून में बदल दिया।

यह प्रदेश की पहली ऐसी महिला चालक बन गई है, जिसके खाते में नई उपलब्धि हासिल हो गई है।राज्य पथ परिवहन निगम में महिला बस चालक सीमा ठाकुर बुधवार को पहली बार शिमला से चंडीगढ़ बस चलाई। यह बस शिमला से 7 बजकर 55 मिनट पर चली। यह बस करीब सवा 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। उसके बाद 12:30 बजे चंडीगढ़ से शिमला के लिए रवाना होगी। अभी तक सीमा ठाकुर शिमला सोलन के मध्य चलने वाली इलेक्ट्रिकल बस चलाती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *