हिमाचल कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति गठित, प्रदेश अध्यक्ष समेत 16 नेता शामिल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य चुनाव समिति के गठन को पार्टी हाईकमान में मंजूरी दी है। कमेटी में कुल 16 नेताओं को शामिल किया गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी से गठित चुनाव समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सांसद आनंद शर्मा, प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, के अलावा विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप राठौर, धनीराम शांडिल, राम लाल ठाकुर, हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, विनय कुमार और रजनीश किमटा को शामिल किया गया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव, राज्य के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को एक्स ऑफिशियो (पदेन) सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *