हिमाचल: एचआरटीसी ने दिल्ली से मनाली के लिए शुरू की वोल्वो सेवा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 कुल्लू, 8 मार्च। एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने सैलानियों की सुविधा के लिए मनाली से दिल्ली के लिए 3 और वोल्वो बस  सेवा को शुरू कर दिया है। यह वोल्वो सेवा मनाली से दिल्ली के लिए दोपहर बाद चलेगी।

इससे पहले एचआरटीसी ने पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली के लिए महज एक वोल्वो बस सेवा की सुविधा शुरू की थी। जिसका लाभ सैलानियों को नहीं मिल पाता था। ऐसे में सैलानी दिल्ली से मनाली पहुंचने के लिए टैक्सियों में भारी भरकम किराया देकर पहुंचते थे। इससे पैसे की बर्बादी होती थी। अब इस सेवा का मनाली से दिल्ली जा रहे लोगों को भी लाभ मिलेगा।


पर्यटन नगरी मनाली से पथ परिवहन निगम कुल्लू की वोल्वो बस सेवा दिल्ली के लिए दोपहर बाद सवा दो बजे, दूसरी तीन बजे, तीसरी चार बजे और चौथी शाम साढ़े छह बजे चलेगी। जिसमें सैलानी मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली आसानी से पहुंच जाएंगे। इस वोल्वो बस सेवा में सभी तरह की सुविधाएं सैलानियों के लिए उपलब्ध की गई है ताकि सैलानियों को परेशानी न हो सके।

पथ परिवहन निगम कुल्लू के आरएम डीके नारंग ने बताया कि पर्यटन नगरी मनाली से दिल्ली के लिए तीन और वोल्वो बस सेवा को शुरू किया है। सैलानियों व लोगों की सुविधा के लिए वोल्वो को शुरू किया है। उन्होंने कहा अब सैलानी मनाली से दिल्ली और दिल्ली से मनाली वोल्वो बस में आसानी से पहुंचेंगे। इसमें सभी सुविधाएं सैलानियों के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *