हिमाचल उपचुनाव : दो सीटों पर कांग्रेस ने मारी बाजी, एक सीट पर भाजपा का कब्जा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। एक सीट से भाजपा तो 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अशीष शर्मा ने बाजी मारी है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पिंदर शर्मा को हराया। वहीं देहरा से चुनाव लड़ रहीं प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर जीतीं। इधर, नालागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा 8990 वोटों से जीत गए हैं।

आपको बता दें कि देहरा सीट पर पहली बार कांग्रेस ने कब्जा किया है। देहरा की सीट 2012 में अस्तित्व में आई थी। इससे पहले 1967 में यहां चुनाव हुए जिसमें आजाद उम्मीदवार वी. भूषण ने बाजी मारी थी। उसके बाद फिर यहां 2012 में जाकर चुनाव हुए। तब से यहां पर एक बार भाजपा के रविंद्र रवि और दो बार आजाद होशियार सिंह ने चुनाव जीता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *