हिमाचली दंपत्ति पर गोवा की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, IPS अजय किशन और वर्षा शर्मा बने DIG

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शिमला, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले आईपीएस दंपत्ति अजय किशन शर्मा और वर्षा शर्मा ने गोवा में दो महत्वपूर्ण DIG पदों का कार्यभार संभाल लिया है। यह पहली बार है जब गोवा में दो DIG पदों की जिम्मेदारी एक ही राज्य से आने वाले दंपत्ति को सौंपी गई है। 21 अक्टूबर को आईपीएस अजय किशन शर्मा और आईपीएस वर्षा शर्मा ने गोवा में अपने-अपने पदों पर कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले यह दंपत्ति अंडमान और निकोबार में पुलिस प्रशासन का नेतृत्व कर रहा था।

 

गोवा पुलिस के इतिहास में शायद पहली बार हुआ होगा जब एक ही तारीख पर आईपीएस पति -पत्नी ने एक साथ ही डीआईजी ( DIG) पदभार संभाला हो। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र (international tourist map) पर अंकित गोवा में DIG के दो पद, हेडक्वार्टर और रेंज क्राइम से जुड़े हैं। यह दोनों ही पद हिमाचल प्रदेश के दंपत्ति को सौंपे गए हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। 2008 बैच के आईपीएस अजय किशन शर्मा ने 10 अगस्त 1997 को आईपीएस वर्षा शर्मा से परिणय सूत्र में बंधे थे। वर्षा शर्मा पहले से ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन एजीएमयूटी (Arunachal Pradesh-Goa-Mizoram and Union Territory) कैडर में कार्यरत थीं।

सिरमौर में एसपी के रूप में सेवा के दौरान नवंबर 2020 में अजय किशन शर्मा ने इंटर कैडर ट्रांसफर ले ली थी। इसके बाद दिल्ली में सेवा देने के उपरांत वे अंडमान और निकोबार चले गए। बता दे कि एजीएमयूटी (AGMUT) विशेष कैडर है, जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत संचालित होता है। मंत्रालय ही इस कैडर के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को नियंत्रित करता है।

 

 

आईपीएस वर्षा शर्मा मूलतः उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं। हिमाचल प्रदेश के इस दंपत्ति की गोवा पुलिस में उच्च पदों पर नियुक्ति ने राज्य का मान बढ़ाया है। गोवा में डीआईजी (DIG) के दो पद हैं इसके एक हेडक्वार्टर का और दूसरा रेंज क्राइम से संबंधित है। इन दो पदों के ऊपर आईजी और डीजीपी(DGP) के दो शीर्ष पद होते हैं।

 

MBM न्यूज नेटवर्क से बातचीत में आईपीएस अजय किशन शर्मा ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी है। उन्होंने कहा, “मैं एक हिमाचली हूं, और इस बात पर गर्व महसूस करता हूं।” उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले कई आईपीएस अधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी बेहतरीन कार्यशैली से पहचान बना रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *