हिमाचलः टायर फटने से दीवार से टकराई कार, महिला की मौत, 4 घायल  

Spread the love

32 मील-रानीताल मार्ग पर लपियाना के समीप हुआ हादसा

आवाज़ ए हिमाचल 

कांगड़ा, 21 मई। कांगड़ा में एक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा 32 मील-रानीताल मार्ग पर लपियाना के समीप हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घायलों को इलाज के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार कीकर सिंह निवासी परगोड़पत्नी सुनीता व अन्य सदस्यों के साथ देहरा से घर वापस आ रहे थे। लपियाना अस्पताल के समीप कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में सुनीता की मौत हो गई।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचते ही छानबीन में जुट गई। घायलों को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचते ही छानबीन में जुट गई।

पुलिस थाना शाहपुर के थाना प्रभारी त्रिलोचन राजपूत ने बताया कि गाड़ी का टायर फटने से हादसा पेश आया है, जिसमें सुनीता पत्नी कीकर सिंह निवासी परगोड़ की मौत हो गई है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *