हर्ष महाजन के समर्थन में अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव व पार्टी उपाध्यक्ष विजय का इस्तीफा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

चंबा। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा का दामन थामने के बाद जिला चंबा में पार्टी पदाधिकारी और उनके समर्थक एक के बाद एक अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है। विजय कुमार ने कहा कि वह हर्ष महाजन के साथ खड़े रहेंगे और जनसेवा करते रहेंगे।

पार्टी में राष्ट्र, प्रदेश और जिलास्तर पर निम्न पदाधिकारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न पदों से त्यागपत्र देना कांग्रेस के लिए झटका साबित होगा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के अधीन 52 पंचायतें, 11 वार्ड और 122 बूथ हैं, जिसमें 24 हजार अनुसूचित जाति संबंधित लोग रहते हैं।

उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद और हर्ष महाजन का पार्टी छोड़ना विधानसभा चुनावों में असर डालेगा। 30 सितंबर को ही प्रदेश सचिव राज सिंह ठाकुर ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। उन्होंने हर्ष महाजन के साथ चलने का एलान कर दिया है। राज सिंह ठाकुर के अनुसार वह हर्ष महाजन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हर्ष महाजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *