हरियाणा में महिलाओं के अपमान पर प्रदेश भर में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने आज विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
12 मार्च। हरियाणा में महिलाओं के अपमान पर प्रदेश भर में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने आज विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की प्रदेशाधयक्ष रशमिधर सूद के आह्वान पर मंडी जिला  सहित उपमंडल जोगेंद्रनगर में भी यह विरोध प्रदर्शन किया गया।जोगेंद्रनगर मंडल महिला मोर्चा की वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर के नेतृत्व में मंडल जिला ओर प्रदेश कार्यकरणी की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया।
महिलाओं को संबोधित करते हुये मेघना ठाकुर ने कहा कि अतंराष्ट्रीय दिवस पर जब विश्व भर में महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा था तभी हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेद्र सिहं हुडडा ने ट्रैक्टर रेली के दौरान महिलाओं को अपमानित किया जिसे सहन  नहीं किया जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि महिला हर क्षेत्र आगे रहकर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह कर र रही हैं। ऐसे में महिलाओं के अपमान पर वह कोई भी राहत प्रदान नहीं करगें। उनहोने हरियाणा में महिला के अपमान की निंदा करते कानूनी कारर्वाई की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *