हरियाणा में कमजोर हुई कोरोना की दूसरी लहर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

04 जून । हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर होने के कारण मरीजों की संख्या कम हो रही है। 70 दिन बाद गुरुवार को 980 नए केस मिले हैं। साथ ही 2889 लोग ठीक हुए हैं। सभी जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। खास बात यह है कि केवल सिरसा में 100 से अधिक 108 नए केस मिले है।

शेष 21 जिलों में नए केसों का आंकड़ा 100 से नीचे है। अब हरियाणा में एक्टिव केस घटकर 12688 रह गए हैं। एक दिन की संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत और दूसरी लहर की 14. 08 प्रतिशत रही। रिकवरी दर 97. 21 प्रतिशत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *