हरियाणा महिला कांग्रेस ने बदला झंडा

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

27 सितम्बर । हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में बीते दिन महिला कांग्रेस के नए झंडे का अनावरण किया गया। महिला कांग्रेस का पुराना झंडा बदल दिया गया है, अब उसका नया झंडा होगा। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के साथ संयुक्त रूप से नए झंडे का अनावरण किया।

बदले गए झंडे में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में महिला कांग्रेस का लोगो लगाया गया है, जबकि पहले यह लोगों अकेले वाला झंडा ही हुआ करता था। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह झंडा कांग्रेस के साथ उससे जुड़ी हर महिला की आन-बान व शान है। अब महिला कांग्रेस की भी यह जिम्मेदारी है कि,

पहले की तरह अब और ज्यादा जोर-शोर से पार्टी की नीतियों को आमजन तक तथा घर-घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा देने के बावजूद बहू-बेटियों की सुरक्षा कर पाने में नाकाम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *