हमीरपुर में 2 युवकों की रहस्यमयी मौत, बेटे के सदमे में मां ने जहर खाया

26 मार्च: हमीरपुर जिले में दो दिनों के भीतर 2 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। पहला मामला बजूरी क्षेत्र के 25 वर्षीय दिव्यांश का है, जो अचेत अवस्था में मिलने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की मौत का सदमा न सह पाने पर उसकी मां ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दूसरी घटना भोटा चौक की है, जहां शशिकांत नामक युवक अचेत मिला और अस्पताल में उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा जांच के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर मामले संदिग्ध माने जा रहे हैं और हर पहलू से जांच जारी

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *