हमीरपुर में 15.24 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

5 मार्च: हमीरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15.24 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशिकांत (24) पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी भाटी डाकघर स्वाहल जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के स्वाहल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 15.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर बस से भोटा पहुंचा था और वहां से अपने घर जाने के लिए टैक्सी हायर की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *